बड़हरिया: गेहूं की फसल काट रहे बुजुर्ग को मारी गोली

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जामो थाना क्षेत्र के रामपुर मठिया गांव में मंगलवार की सुबह आपसी विवाद में एक बुजूर्ग को गोली मार दी गई। गंभीर रूप से घायल बुजूर्ग का नाम मुंशी गिरि है। घटना को अंजाम तब दिया गया जब बुजूर्ग अपने परिजनों के साथ खेत में गेंहू की फसल काट रहा था। इस घटना में बुजूर्ग का एक और परिजन गोविन्द गिरि को भी लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया गया है। घटना के बाद आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां हालत खराब होते देख मुंशी गिरि को डॉक्टर ने पीएमसीएच के लिए रेफर कर दिया।

गोविन्द गिरि ने बताया कि सुबह वह अपने तीन अन्य परिजनों के साथ अपने खेत में लगे फसल का काट रहा था। इस दौरान गांव के ही लोगों ने उनपर हथियार व लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इस घटना में मुंशी गिरि के पेट में दो गोली मार दी गयी जबकि उसे लाठी-डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना को अंजाम देने में महिला व पुरूष दोनों शामिल थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन में जुट गयी है। इधर घायल गोविन्द गिरि ने बताया कि कांड में शामिल आरोपितों द्वारा उनके साथ यह पहला विवाद नहीं है। इसके पहले भी कई बार स्थानीय थाने में फंसाने को लेकर एफआईआर दर्ज कराई गई है।

हमला करने वालों में पांच लोग शामिल

बताया कि सुबह करीब नौ बजे गेहूं लगे फसल को कोटने के दौरान गांव के ही लालू गिरि, सोनू गिरि उसका एक अन्य भाई व बहन व इन्दू देवी ने मिलकर हमला कर दिया। दोनों भाईयों ने अपने-अपने हाथों में हथियार लिए थे। बताया कि लालू गिरि ने अपने पास रखे हथियार से मुंशी गिरि के ऊपर गोली दाग दी। वहीं सोनू गिरि के गिरफ्तार होने की सूचना है।

स्ट्रेचर छूने से परहेज करते हैं कर्मी

सदर अस्पताल में मरीजों को एक जगह से दूसरे जगह पहुंचाने वाला स्ट्रेचर को छूने से ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को अक्सर परहेज करते देखा जाता है। मंगलवार को भी ऐसा ही दृश्य सामने आया जब गोली लगे मरीज को एंबुलेंस से उतारते उसके परिजन व समाजसेवी श्रीनिवास दिखे। जबकि ड्यूटी पर तैनात कर्मी मौके पर मौजूद नहीं पाए गए।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026