परवेज अख्तर/सिवान: हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार करने की सफलता गुठनी पुलिस को मिली है. रविवार शाम गुठनी चौराहा के एक फुटपाथी होटल से देशी तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ गुठनी के मैरिटार गांव निवासी पुष्पेंद्र दुबे उर्फ फायटर को थानाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार ने गिरफ्तार किया.
थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि एक युवक हथियार के साथ होटल में बैठा है,सूचना मिलते ही त्वरित करवायी करते हुये होटल को पुलिस बल के सहारे घेराबंदी कर ली गयी और युवक की तलाशी ली गयी. तलाशी के दौरान युवक के कमर में रखा लोडेड देशी तमंचा मिला, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. युवक के खिलाफ थानाकांड संख्या 202/22 धारा 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…