रघुनाथपुर: आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत, तीन झुलसे, एक गंभीर

थाना क्षेत्र के पतार गांव के समीप भूसी टोला के खेत में गिरी आकाशीय बिजली

परवेज अख्तर/सिवान: बुधवार को थाना क्षेत्र के पतार गांव के समीप भूसी टोला के खेत में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई. इस घटना में तीन अन्य नाबालिक बच्चें झुलस गए. जिसमें एक मासूम मृत महिला का पुत्र बताया जाता है. बताया जाता है कि यह सभी खेत में धान का बिचड़ा उठाने के लिए जा रहे थे. इसी दौरान गरज के साथ तेज बारिश हुई. जिसमें यह लोग खेत में ही एक पेड़ के पास बारिश से बचने के लिए चले गए.

जहां आकाशीय बिजली एक महिला दुली देवी पति विद्याशंकर यादव की मौत हो गई. वहीं तीन नाबालिक बच्चे जिसमें ओम प्रकाश यादव (13) पिता विद्या शंकर यादव, दीनबंधु यादव पिता बुधन यादव और पिंकी यादव पिता हरेंद्र यादव अकाशीय बिजली की चपेट में आकर झुलस गए. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने बारिश में भेजते हुए स्थानीय रेफरल अस्पताल लाया. जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया. मृतक महिला एक बेटा ओम प्रकाश यादव की स्थिति गंभीर होने पर उसे सीवान रेफर कर दिया गया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026