परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी प्रखंड के करदासपुर गांव निवासी नंदजी यादवा के पुत्र धीरज की मौत 27 सितंबर को कार्य के दौरान हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों के अनुसार धीरज मुंबई में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में वेल्डिंग का कार्य सीख रहा था। वह छत के ऊपर चढ़कर वेल्डिंग कर रहा था तभी गिरने से उसकी मौत हो गई। वहां काम कर रहे लोगों ने स्वजनों को घटना की सूचना दी।
स्वजन वहां पहुंच शव को गुरुवार गांव लाए। गांव में शव पहुंचते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। स्वजनों के चीत्कार से काफी संख्या में ग्रामीण दरवाजे पर पहुंच स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे। मृत धीरज चार बहन एवं एक भाई में सबसे छोटा था। उसकी तीन बहनों की शादी हो गई है। वह परिवार में सबसे छोटा होने के आपको सबका काफी दुलारा था।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…