परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के पतार गांव में बुधवार की रात थाने की टीम ने गश्त के दौरान कार में लदी 15 कार्टन शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार धंधेबाज देवरिया के सोहनपुर के हैं।
जानकारी के अनुसार थाने की टीम बुधवार की रात रघुनाथपुर-दरौली मुख्य पथ स्थित पतार में गश्त कर रही थी तभी यूपी की ओर से मारुति कार आती दिखाई दी। पुलिस ने उसे रोक जांच की तो उसमें 15 कार्टन शराब पाई गई। पुलिस ने शराब समेत कार को जब्त कर लिया तथा कार में सवार दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष मो. तनवीर आलम ने बताया कि गिरफ्तार धंधेबाजों के शिनाख्त पर अन्य शराब धंधेबाजों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…