परवेज अख्तर/सिवान: जिले के राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 227 ए गुठनी मैरवा मुख्य मार्ग पर टेकनिया गांव के समीप ऑटो और पिकअप की भिड़ंत में एक युवक की मौत मौके पर हो गयी है. युवक यूपी के गाजीपुर जिला क्षेत्र के सोबरसा उर्फ काशिमबाद गांव निवासी शमसुल हक का पुत्र बदरुल हक था जो बुधवार देर शाम सीवान के हुसैनगंज अपने ससुराल जा रहा था. बदरुल बुधवार शाम मेहरौना से मैरवा के लिये ऑटो पर सवार हुआ था और उसे मैरवा से दूसरे साधन से सीवान जाना था. बदरुल ऑटो में चालक के बगल वाली सीट पर बैठा था.
गुठनी-मैरवा मार्ग पर टेकनिया गांव के समीप ऑटो अनियंत्रित होकर सामने से आ रही पिकअप से टकरा गया और पिकअप चालक बचाते बचाते सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया. घटना के बाद दोनों ही वाहन के चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गये. मौके पर पहुचे एएसआई मोहन पासवान ने शव को अपने कब्जे लेकर गुठनी पीएचसी लाया और बॉडी सर्च किया तो आधार कार्ड निकला जिससे उसकी पहचान हो सकी. पहचान होते उसके परिजनों को सूचना दी गयी जिसके बाद उसके ससुराल से उसका साला पहुंचा. पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिये सीवान सदर भेजा और परिजनों को शव सौंप दिया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…