दरौंदा में दो दिन से वैक्सीन नहीं मिलने पर लोगों ने किया हंगामा

परवेज अख्तर/सिवान: उच्च विद्यालय सह वैक्सीनेशन केंद्र पर गुरुवार को टीका नहीं लगने पर लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया. इसके बाद पुलिस को सूचना मिलते ही वैक्सीनेशन सेंटर पर पंहुच कर समझा बुझाकर लोगों को शांत कराया. बतादें कि गुरुवार को सिर्फ 24 ही लोगों का टीकाकरण किया गया. शेष लोगों को निराश होकर घर वापस लौटना पड़ा. आक्रोशित लोगों का कहना है कि हम लोग काफी मेहनत के बाद आनलाइन वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया. परंतु यहां आने पर कुछ लोगों को वैक्सीन देने के बाद कर्मियों द्वारा बताया जा रहा है कि वैक्सीन समाप्त हो गई. अब आपलोग कल आइये.

आज वैक्सीन समाप्त हो गई है. लोगों ने बताया कि यह मौजूद कर्मी अपने करीबी को यहाँ पर ही रजिस्ट्रेशन कर के वैक्सीन लगा दिया. जिसके चलते आनलाइन रजिस्ट्रेशन वाले कुछ लोगों को गुरुवार को वैक्सीन का टीका नहीं लगाया गया. कुछ लोगों ने बताया कि हम लोगों बुधवार को भी वैक्सीन नही मिला था. आज सुबह सात बजे से लाइन में लगकर खडे थे इसके बावजूद गुरुवार को टीका नहीं लगा. टीका नहीं मिला तो लोगों हंगामा किया. जिस के बाद अनि गिरिश कुमार ने समझा बुझाकर शांत कराया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026