परवेज अख्तर/सिवान: गुठनी भगवान के प्रणाम में हमारी श्रद्धा के दर्शन होते हैं। यह बातें प्रखंड के तरका में चल रहे 11 दिवसीय रुद्र महायज्ञ में सोमवार को रामकथा के दौरान अयोध्या से पधारे कथावाचक प्रेमभूषण महाराज ने कही। उन्होंने कहा कि मनुष्य अपने जीवन में अपनी संपत्ति का उत्तराधिकारी तो तय कर देता है, लेकिन उसने जो परमार्थ कार्य किया है, उसे आगे बढ़ाने की कोई व्यवस्था नहीं सोचता है। कई लोगों को सांसारिक सामग्री पर तो भरोसा होता, लेकिन लोग भगवान पर भरोसा नहीं करते। भगवान के भक्त को कोई कष्ट नहीं होता, बस उस पर भरोसा रखें और स्मरण करते रहें।
उन्होंने कहा कि सांसारिक ऐश्वर्य यहीं रह जाने वाला है, साथ में केवल भजन, सद्कर्म, यज्ञ एवं पुण्य ही जाएंगे और कुछ साथ नहीं जाने वाला। उन्होंने भगवान राम की कथा सुना सभी को भावविभोर कर दिया। उन्होंने कहा कि कोई भी सत्कर्म करने में विलंब नहीं करना चाहिए। भगवान राम विकार रहित एवं सुख-दुःख से परे हैं। इस मौके पर सांसद रवींद्र सिंह कुशवाहा सहित दर्जनों विशिष्ट अतिथियों ने व्यासजी से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर रामकथा सुनने एवं पूजा अर्चना के लिए काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…