हसनपुरा: पॉपुलर की खेती से किसान बढ़ा रहे अपनी आमदनी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा प्रखंड के लहेजी में सोमवार को आधा दर्जन किसानों ने उत्तराखंड के व्यापारी से पोपुलर लकड़ी की बिक्री की। हरपुर निवासी कृषक श्रीराम प्रसाद ने दो लाख 20 हजार रुपये में, लहेजी के कृषक हामिद खान ने 67 हजार 500 रुपये, कृषक शमशाद खान ने 32 हजार की लकड़ी बिक्री की। वहीं गोपाल कुशवाहा ने 53 हजार 500 रुपये मेें लकड़ी की बिक्री की। कृषक हामिद खां ने बताया कि पोपुलर की लकड़ी से प्लाई, माचिस की तिल्ली बनाई जाती है ।

पोपुलर की लकड़ी यूपी, हरियाणा, उत्तराखंड में आसानी से बिक जाती है। दिसंबर से लेकर 15 फरवरी तक पोपुलर लगाने का समय है। सरकार की स्कीम है कि जो किसान 500 पेड़ लगता है, वह पांच हजार रुपये वन विभाग में जमा करेगा। इसके बाद अगर पेड़ 50 प्रतिशत जीवित रहता है, तो विभाग उसको पांच हजार के बदले 35 हजार पेड़ लगाने के तीसरे वर्ष भुगतान करेगी। मौके पर शंभू साह, गोटाई बाबा, मंसूर खान, अफरोज खान, सुरेंद्र यादव, ओमप्रकाश यादव, अनिल भगत, आकाश कुमार सहित दर्जनों किसान उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026