Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

हबीब नगर में हुई मारपीट में तीन महिला समेत छह जख्मी

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के हबीबनगर गांव में जमीन के विवाद को लेकर पट्टीदारों के बीच जमकर मारपीट हुयी है। इस घटना में तीन महिला समेत कुल छह लोग घायल हो गए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार हबीबनगर गांव में दो पट्टीदारों के बीच जमीन को लेकर बहुत पहले से विवाद चल रहा था। विवादित जमीन पर एक पक्ष के रामायण मांझी व मंगल मांझी चापाकल लगा रहे थे। इसे लेकर दूसरे पक्ष के लोगों ने आपत्ति जताई। फिर क्या बकझक के बाद हाथापाई शुरू हुई जो आगे चलकर लाठी-डंडे के साथ छुरे से हमले में तब्दील हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सुमिता देवी, सजनाथ राम, मनीष कुमार, अमित कुमार, निभा कुमारी व पूजा कुमारी घायल हो गए हैं। सुमिता देवी, सजनथ राम एवं अमित कुमार के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं जिनका इलाज सीवान अस्पताल में कराया जा रहा है। जख्मी सुमिता देवी ने हुसैनगंज थाने में एफआईआर के लिए दिए गए आवेदन में राज मंगल मांझी, राकेश मांझी, रामू मांझी, रामायण मांझी एवं शंकर मांझी को आरोपित किया गया है। सामचार लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026