परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के नौतन थाना क्षेत्र के मुरारपट्टी पंचायत के जगदीशपुर गांव में शनिवार की दोपहर अचानक आग लग जाने से 11 घर जलकर राख हो गए हैं। अगलगी की घटना में नगदी, आभूषण सहित दस लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि अचानक लगीं आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। चीख पुकार की आवाज सुन ग्रामीण आग लगने वाले गांव की तरफ दौड़ पड़े। ग्रामीण एक तरफ आग बुझाने की कोशिश कर रहे थे कि आग दूसरे घर में लग जा रही थी। ग्रामीण जबतक आग पर काबू पाते तब तक झोपड़ीनुमा, करकटनुमा घर, अनाज, बर्तन, जेवर, नगदी समेत कई पेड़-पौधे सहित लाखों की संपत्ति राख हो गई। अग्निपीड़ितों में गौरीशंकर चौहान, कृष्णा चौहान, अरविंद चौहान, अर्जुन चौहान, मदन चौहान, फेंकू चौहान, ओसिहर चौहान, ओमप्रकाश चौहान, पप्पू चौहान, धर्मेंद्र चौहान, अच्छेलाल चौहान शामिल हैं। इस घटना में ओसिहर चौहान को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। ग्रामीणों के काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने की सूचना मिलते ही सीओ रवींद्र मिश्र, सीआई कृष्णा प्रसाद गुप्ता, थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल, एसआई सत्यनारायण सिंह, मुखिया अशोक चौधरी, सरपंच तारा कुमार चौधरी ने घटनास्थल पहुंच आग बुझाने में लोगों की मदद की।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…