Gopalganj News in Hindi

हाजत से फरार युवक तीसरे दिन हुआ गिरफ्तार

गोपालगंज:- जिले के विजयीपुर थाना के हाजत से शौच का बहाना बनाकर फरार हुए राकेश को पुलिस ने थाना क्षेत्र के धुंसवा बाजार से रविवार की रात गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किया गया आरोपित गमछा से मुंह बांध कर उत्तर प्रदेश की सीमावर्ती धुंसवा बाजार में घूम रहा था। राकेश को पुलिस ने चोरी की दो बाइक के साथ हिरासत में लिया था। इसी बीच शनिवार की रात यह पुलिस को चकमा देकर हाजत से फरार हो गया था। फरार होने के बाद फिर से गिरफ्तार कर लिए गए इस युवक से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने सोमवार को इसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बताया जाता है कि शनिवार को थानाध्यक्ष खालिद अख्तर को सूचना मिली थी कि बसहां गांव निवासी राकेश राम के घर में चोरी की बाइक रखी गई है। इस सूचना पर पुलिस ने बसहां गांव निवासी राकेश राम के घर छापेमारी किया। घर की तलाशी लेने पर वहां दो बाइक मिली। पुलिस ने बाइक का कागजात मांगा तो राकेश राम उसे दिखाने में आनाकानी करने लगा। जिस पर पुलिस ने दोनों बाइक को जब्त करते हुए राकेश राम को हिरासत में ले लिया। बताया जाता है कि हिरासत में लेने के बाद थानाध्यक्ष इसे थाना के हाजत में बंद कर गश्ती पर निकल गए। इस बीच रात में शौच जाने का बहाना कर राकेश राम पुलिस को चकमा देकर हाजत से फरार हो गया। युवक के हाजत से फरार होने के बाद पुलिस ने उसे फिर से गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी अभियान शुरू किया। इसी बीच रविवार की रात पुलिस ने उत्तर प्रदेश की समीप पर स्थित धुंसवा बाजार में गमछा से मुंह बांधकर घूम रहे राकेश राम को गिरफ्तार कर लिया। स्थानीय थाने की पुलिस सोमवार को राकेश कुमार को न्यायिक हिरासत भेज दिया ।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026