Siwan News

मोबाइल एप से शुरू हुआ विद्यालयों का निरीक्षण

परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के जीरादेई प्रखंड क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों का निरीक्षण मोबाईल एप द्वारा सोमवार को शुरु हो गया। गौरतलब है कि बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के पत्र के आलोक में यह निरीक्षण शुरु किया गया है। बेस्ट एप यानी बिहार स्कूल इजी ट्रेकिंग नामक इस एप के माध्यम से विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान विद्यालय में मौजूद छात्र – छात्रों का नामांकन वर्तमान में उपस्थित छात्रों की संख्या, विद्यालय में शिक्षकों की उपस्थिति एवं विद्यालय की मूलभूत सुविधाओं का ब्योरा देना है। जिसका प्रशिक्षण जिला स्तर, प्रखंड स्तर एवम संकुल स्तर पर सभी बीआरपी ,सीआरसीसी एवम पदाधिकारीयों को दिया गया था। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शम्सी अहमद खां ने बताया कि आज प्रथम चरण में विभाग के बीआरपी एवं अधिकारियों द्वारा विद्यालयों की जाँच मोबाईल एप द्वारा की गई एवं विभागीय निर्देशन का सख्ती से पालन किया गया। निरीक्षण के दौरान बीइओ शम्शी अहमद खां, बीआरपी बबिता सिंह, हृदया सिंह, विकाश सिंह, प्रेम किशोर पांडेय सहित प्रखंड शिक्षा विभाग के सभी अधिकारी क्षेत्रों में भ्रमण करते देखे गए।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026