हाजीपुर: रविवार को हुई झमाझम वर्षा से जन जीवन एक बार फिर अस्त व्यस्त हो गया। दो महीने से जल जमाव के बीच जीवन बसर कर रहे लोगों की समस्या एक बार फिर बढ़ गई है। एक पखबारा में जितना पानी धूप होने से सूखा था। वह रविवार को हुई वर्षा में फिर पूरा हो गया। लालगंज नगर परिषद क्षेत्र से ग्रामीण क्षेत्र की जनता लगभग दो महीने से परेशान है। सैकड़ों घरों में अभी भी जलजमाव है। जिसके कारण लोगों के हाथ-पैर पानी से खराब हो गए हैं। वार्ड नं – 01 और 02 के कई परिवार अपना घर छोड़कर अलग भाड़ा लेकर रह रहे हैं।
वहीं कुछ लोग अभी भी लालगंज महाविद्यालय में शरण लिए हैं। बहुत से लोग फोम की नाव बनाकर उसी से घर के बाहर सड़क पर निकलते हैं। वार्ड नं 01 के डॉ रामजी सिंह ने बताया कि घर में दो महीने से पानी लगा है। जल निकासी की सारी व्यवस्था नकारा साबित हो रही है। वहीं वाया नदी का पानी आ जाने से बखरा गांव में कई घरों में पानी घुस गया है। जिससे लोग परेशान हैं। मुखिया सुनीता देवी ने बताया कि मंगनपुर फाटक से पानी आने से यह स्थिति उत्पन्न हुई है। बीडीओ सहित अन्य अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…