Categories: पटना

हाजीपुर: ट्रक की ठोकर से युवक की मौत, दूसरा घायल

हाजीपुर: रविवार की रात लालगंज-वैशाली मार्ग पर बाईपास सब्जी मंडी के पास ट्रक ने एक को कुचला इससे एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतक सुनील कु. राय उम्र 26 वर्ष मथुरापुरगंज गांव के रामईश्वर राय का बेटा था। मिली जानकारी के अनुसार मृतक सुनील कुमार राय अपने सहोदर भाई विगन राय के साथ अपने घर मथुरापुरगंज जा रहा था। दोनों युवक साइकिल से थे। इसी बीच वैशाली की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ठोकर मार दिया। जिससे बड़ा भाई विगन राय तो सड़क किनारे फेंका गया, वहीं उसका छोटा भाई सुनील सड़क पर गिर गया।

जिसे ट्रक कुचलते हुए भाग निकला। घायल के कराहने की आवाज सुनकर लोग जुटे और लालगंज थाना को सूचना दी। घायल विगन राय को इलाज के लिए रेफ़रल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। लालगंज थाना पहुंचकर ट्रक से कुचले युवक को भी थाने लाया गया, जिसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम में भेजने की प्रक्रिया में जुट गई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026