Categories: पटना

हाजीपुर: शराब पीने के बाद युवक की मौत, छापेमारी में दो तस्कर गिरफ्तार

हाजीपुर: महुआ में शराब पीने के बाद शनिवार की देर रात एक युवक की तबीयत बिगड़ी गई और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। सुबह परिजनों ने युवक की मौत का कारण जहरीली शराब पीना बताया। इसके बाद पुलिस-प्रशासन महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में थानाध्यक्ष और महुआ एसडीपीओ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। इसी दौरान उत्पाद पुलिस और महुआ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मृत युवक के परिजनों ने जिन शराब तस्करों के यहां से शराब लेने की बात बताई गई, वहां छापेमारी की गई और तीन आरोपितों के घर पर छापेमारी करते हुए भारी मात्रा में शराब बरामद की गई। दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। इस छापेमारी के बाद पुलिस तीनों घरों को सील करने की कार्रवाई में जुट गई है।

इस संबंध में महुआ एसडीपीओ पूनम केसरी ने बताया कि मृत युवक के परिजनों द्वारा शराब पीने के बाद मौत की बात बताई गई है। पुलिस अनुसंधान में जुटी है। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष कृष्णानंद झा भी दलबल के साथ पहुंचे और मामले की छानबीन की। इसी बीच शराब किसके यहां से खरीदी गई थी। इसकी जानकारी मिलने पर उत्पाद पुलिस ने जवाहर चौक के पास स्थित शराब तस्करों के यहां छापेमारी की। उत्पाद अधीक्षक विजय शेखर दूबे के नेतृत्व में उत्पाद निरीक्षक गणेश चन्द्र, एसआई रजिया सुल्तान, एसआई विकास कुमार के साथ छापेमारी की। उत्पाद निरीक्षक गणेश चन्द्र ने बताया कि महुआ थाना पुलिस की मदद से स्थानीय कमलेश जायसवाल, शंभू साह और नीरज राय के घर पर छापेमारी की गई। तीनों के घर से टीम ने भारी मात्रा में शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में दो आरोपितों की गिरफ्तार किया गया है और तीनों घरों को सील करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले के अनुसंधान में जुटी है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026