परवेज़ अख्तर/सीवान:- शनिवार को थाना परिसर में आयोजित होने वाले जनता दरबार में जिले के भगवानपुर के सीओ पंकज कुमार एवं थानाध्यक्ष राकेश मोहन की उपस्थिति में आधा दर्जन भू विवादों की सुनवाई की गई। सीओ एवं थानाध्यक्ष ने मामले की सुनवाई करते हुए दोनों पक्षों के दलिले सुनी एवं दस्तावेजों का अवलोकन किया। सीओ ने दोनों पक्ष के लोगों को मामले के निपटारे तक विवादित भूमि पर पूर्वत स्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया। जबकि थानाध्यक्ष ने किसी भी तरह की तनाव नहीं करने एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया। इस दौरान मघरी के हेमंत सिंह, सराय पड़ौली के सुरेंद्र राम, महमदपुर के महमद इमरान, मीरजुमला के सत्यदेव प्रसाद, रतन पड़ौली के विजेंद्र तिवारी आदि के मामले की सुनवाई हुई। इस अवसर पर अंचल कार्यालय के प्रधान सहायक राकेश कुमार ओझा, प्रभारी सीआई महावीर मांझी आदि उपस्थित थे।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…