परवेज़ अख्तर/सिवान :- मंडल कारा में गठित विशेष अदालत में शुक्रवार को राजद के पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन से जुड़े तीन सेशन मामलों की सुनवाई शुक्रवार को हुई। विशेष अदालत के विशेष सत्र न्यायाधीश बीके शुक्ला की अदालत में तीन सेशन मामले क्रमशः राजीव रोशन हत्याकांड, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमाकांत पाठक के पुत्र सोनू हत्याकांड एवं कमरुल हक अपहरण कांड मामले में सुनवाई हुई। कमरुल हक अपहरण कांड मामले में आरोप गठन के बिंदु पर पक्ष और प्रतिपक्ष ने आंशिक बहस किया। रमाकांत पाठक के पुत्र सोनू हत्याकांड मामले में गवाही के लिए अदालत ने दिशा निर्देश जारी कर दिए। राजीव रोशन हत्याकांड मामले में संक्षिप्त सुनवाई की गई। अदालत में अभियोजन की ओर से विशेष लोक अभियोजक जयप्रकाश सिंह, सहायक अपर लोक अभियोजक रघुवर सिंह तथा बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता अभय कुमार राजन एवं मो. मोबीन उपस्थित थे।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…