Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

भूमि विवाद को लेकर घर में घुसकर की मारपीट, आधा दर्जन घायल

  • हुसैनगंज के फाजिलपुर गांव की है घटना, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
  • एक पक्ष के घायलों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर लगाया मारपीट का आरोप

परवेज अख्तर/सीवान:
जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के फाजिलपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर एक ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर मारपीट की. इस मारपीट में तीन महिला समेत कुल छह लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए. आनन-फानन में परिजनों ने सभी घायलों को इलाज हेतु स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां चार की हालत को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है.घटना के संबंध में बताया जाता है कि फाजिलपुर गांव के चन्द्रिका महतो तथा द्वारिका महतो के बीच लगभग छह महीनों से भूमि विवाद चल रहा था.

दो महीना पूर्व भी इसी विवादित भूमि के लिए जबरदस्त मारपीट हुई थी. इसी बीच शुक्रवार की देर रात्रि द्वारिका महतो व इनके परिजनों ने अचानक चन्द्रिका महतो पर हमला बोल दिया. इस मारपीट में 3 महिला समेत कुल 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मारपीट में चंद्रिका महतो, उषा देवी, सरिता देवी, सोमारी देवी, भोला महतो, संजय महतो गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में चंद्रिका महतो की हालत गंभीर बताई जाती है. उधर उक्त घटना को लेकर गांव में दो पक्षों में तनाव ब्याप्त है. हुसैनगंज थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ठाकुर ने बताया कि सूचना पाकर रात्रि में ही थाने के पदाधिकारी द्वारा घायलों का फर्द बयान लेने के बाद सीवान रेफर किया गया है. फर्द बयान के आधार पर प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026