गुठनी: गुठनी मैरवा मुख्य मार्ग पर सोहराई मोड़ के समीप बाइक की ठोकर से एक महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गयी.महिला गुठनी थानाक्षेत्र के केल्हरुआ गांव निवासी सूर्यनारायण शर्मा की पत्नी सुग्गी देवी है.सुग्गी देवी अपने संबंधी के घर सरफोरा गांव जा रही थी.
ग्रामीणों ने बताया गुठनी के तरफ से मैरवा की तरफ जा रहे पल्सर बाइक सवार ने महिला को पीछे से जोरदार ठोकर मार दिया और फरार हो गये. गंभीर रूप से घायल होने पर महिला को ग्रामीणों ने रेफरल अस्पताल पहुचाया जहां से चिकित्सक ने स्थिति को गम्भीर देखते हुये सीवान सदर रेफर कर दिया.मैरवा रेफरल अस्पताल पहुचे महिला के परिजन उसे सीवान ले गये जहा उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…