परवेज़ अख्तर/सिवान:
सिवान के हीरमकरीयार गांव में मंगलवार को आपसी विवाद को ले हुई मारपीट में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में एक पक्ष की गुड़िया कुमारी, रास मुन्नी देवी, राहुल कमकर, चंदन कमकर तथा दूसरे पक्ष के प्रेमसागर गुप्ता और उनकी पत्नी शामिल है। सभी का इलाज स्थानीय अस्पताल में किया गया। इस मामले में दोनों पक्षों ने थाने में आवेदन देकर एक-दूसरे के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।
एक पक्ष की गुड़िया कुमारी के आवेदन पर गांव के ही प्रेम सागर गुप्ता, परमा साह, सुनील साह समेत 10 लोगों पर मारपीट करने तथा वहीं दूसरे पक्ष के प्रेमसागर गुप्ता के आवेदन पर चंदन कमकर, रासमुनी देवी, गुड़िया कुमारी, राहुल कमकर पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। मारपीट का कारण छेड़खानी का मामला बताया जाता है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…