हसनपुरा

अरंडा में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, आधा दर्जन घायल

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के हसनपुरा एमएच नगर थाना के अरंडा में गुरुवार की देर रात बिजली का टोका लगाने को ले दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी. जिसमें दोनों पक्षों से तकरीबन आधा दर्जन लोग घायल हो गए. जिसमें एक पक्ष के सरफराज आलम को गंभीर चोट लगने के कारण सीवान इलाज चल रहा है. दूसरे पक्ष के रामावती देवी पति हरिकिशुन राम ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर सात लोगों को नामजद किया है. कहा है कि ये सभी लोग मेरे बेटे पर बिजली खराब करने का आरोप लगा कर सभी लोग एकजुट होकर मारपीट करने लगे. तभी मेरे बेटे को अधमरा कर, घर का दरवाजा तोड़कर घर में घुस गये.

कट्टा व धारदार हथियार के बल पर मेरे कथित तीनों बहुओं को घर में बंद कर निर्वस्त्र करने लगे. जब असफल हुए तो मारपीट कर अश्लील हरकतें करने लगे. जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज देते हुये मारपीट करने लगे. जब घर के पुरुषों ने इसका विरोध किया तो उनके साथ भी मारपीट करने लगे. वहीं दूसरे पक्ष के नूरजहाँ खातुन पति हनीफ ने थाने में पांच लोगों को नामजद किया है. कहा है कि बिजली के तार को जोड़ने को ले उक्त सभी ने मारपीट कर मेरे बेटे सरफराज को गंभीर रुप से घायल कर दिया.

जिसका इलाज सीवान में चल रहा है. वहीं इस मामलें में पुलिस ने एक पक्ष के दो लोगों को गिरफ्तार कर थाने लायी है. इस मामले में थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि दोनों तरफ से आवेदन प्राप्त हुआ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. वहीं इस मारपीट की घटना की सूचना मिलते ही देर रात डीएसपी जितेंद्र पांडेय, एसडीओ राम बाबू बैठा ने अरंडा पहुंच कर मामले की जांच की. मौके पर चैनपुर, हुसैनगंज व एमएच नगर पुलिस उपस्थित रही.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026