परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के कोड़ारी काला पंचायत के चिंतामनपुर गांव में दहेज के लिए परिजनों ने एक विवाहित की गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया है. मामले में मृतका के पिता महाराजगंज थाना क्षेत्र के पोखरा मठिया गांव निवासी शेषनाथ भारती ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. अपने आवेदन में कहा है कि बेटी की हत्या, ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए कर दिया है. मामले में दामाद आशीष गिरि उर्फ भृगुनाथ गिरि सहित तीन लोगों को आरोपित किया है.
कहा है कि बेटी आरती का विवाह चिंतामनपुर गांव निवासी आशीष गिरि उर्फ भृगुनाथ गिरि से वर्ष 2016 में किया था. शादी के बाद से ही ससुराल वालों द्वारा बराबर दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था. दहेज में सोना का चैन एवं मोटरसाइकिल की मांग हमेशा की जाती थी. दहेज नहीं मिलने पर गुरुवार की संध्या में हत्या कर दिया गया. ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना दी गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिये सीवान भेज दिया. थाना प्रभारी अजित कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…