परवेज अख्तर/हसनपुरा/सिवान :- एमएच नगर थाना क्षेत्र के तेलकत्थु में पूर्व की भावली जमीन को ले मंगलवार की संध्या दो पक्षों में ईंट-पत्थर तथा लाठी डंडा से जमकर हुई मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। वहीं एक पक्ष के सोहन कुमार यादव ने बताया कि दूसरे पक्ष का बसावन चौधरी, गौतम चौधरी, राजकुमार यादव, दिलीप यादव, दीपक यादव तथा धीरज यादव द्वारा शाम को गाली गलौज दी जा रही थी। तभी मेरी मां लालमुनी देवी को देख सभी मारने को दौड़े, अपनी मां को बचाने गए सोहन यादव, मीरा कुमारी, द्वारिका यादव, सुदर्शन यादव तथा कृष्ण यादव को उपर्युक्त व्यक्तियों द्वारा ईट-पत्थर एवं लाठी डंडा से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। वहीं सोहन यादव के घर के समीप लगा सोलर प्लेट को तोड़फोड़ करने के साथ खोप को आग के हवाले कर दिया गया। सभी घायलों का इलाज हसनपुरा पीएचसी में कराया गया। एक पक्ष के सोहन यादव, मीरा कुमारी तथा दूसरे पक्ष के राजकुमार यादव को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…