परवेज अख्तर/सीवान: उत्पाद विभाग द्वारा अधीक्षक मद्य निषेध के निर्देश पर गुरुवार को विशेष छापामारी अभियान चलाया गया. जिसमें आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया. जिसमें मैरवा थाना क्षेत्र के इमलौली गांव में छापेमारी कर 90 बोतल देसी शराब के साथ मनु कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया, जीरादेई थाना क्षेत्र के रेलवे क्रासिंग के समीप 60 बोतल देसी शराब के साथ अजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया, मैरवा थाना क्षेत्र के ओवर ब्रिज के नीचे छुपा कर रखे हुए 270 बोतल शराब बरामद की गई ,भगवानपुर थाना क्षेत्र के जुमला से 14 लीटर चुलाई शराब बरामद की गई जबकि लक्ष्मण चौधरी को आरोपित किया गया है वही उसी गांव के ही शंकर चौधरी को भी आरोपित किया गया है .दोनों आरोपियों के ऊपर फरार अभियोग दर्ज किया गया है. दरौंदाथाना क्षेत्र के डी. वी।चांद चौरा से शकुंतला देवी को एक 11 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया .यह सभी विशेष अभियान उत्पाद अधीक्षक प्रियरंजन के आदेश पर निरीक्षक निषेध जनार्दन प्रसाद के नेतृत्व में पूरा किया गया. जिसमें उमेश चंद्र राय, अरविंद सिंह, चंदन कुमार ,सुमेधा कुमारी एवं सशस्त्र बल सहित की रक्षा वाहिनी के जवान मौजूद थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…