परवेज अख्तर/सिवान: जिले के चैनपुर ओपी थाना अंतर्गत मेंहदार मन्दिर स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर के समीप गुरुवार के दिन एक अपाची बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने पिस्टल दिखा एक बाइक सवार से छः हजार व मोबाइल लूट ली. मिली जानकारी के मुताबिक सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र के नर पलिया गांव निवासी वह जयश्री शर्मा के पुत्र वह किसान सलाहकार दीपक शर्मा अपने पत्नी के साथ मेंहदार पूजा करने आ रहे थे. इधर रसूलपुर से पीछा करते आ रहे एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने हनुमानगढ़ी मेहदार मंदिर के समीप किसान सलाहकार को घेर लिया वह पिस्टल के बेट से सर पर मार घायल कर दिया तब मोबाइल व पर्स में रखे छः हजार रूपये लूट ली. वह रसूलपुर के तरफ फरार हो गए, तब पीड़ित ने चैनपुर ओपी थाना पहुंच घटना की जानकारी दी. इस संदर्भ में चैनपुर थानाघ्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है पीड़ित से आवेदन मांगा गया है आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…