भगवानपुर हाट में जमीनी विवाद में हुए मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल, एक रेफर

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के सहसरांव पंचायत के हुलेसरा गांव में जमीनी विबाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई. जिसमें दोनों पक्ष से दो महिला सहित छह लोग घायल हो गए है .घायल में एक पक्ष से बिंदा देवी पति देवनाथ राय,धुरेन्ध्र राय व निशा कुमारी पिता विनोद राय बलहा है, जबकि दूसरे पक्ष से कृष्णा राय पिता दहारी राय,अशोक राय,सतेंद्र यादव पिता कृष्णा राय घायल हुए है. सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र में लाया गया. जिसमें धुरेंद्र राय की स्थिति चिंताजनक होने पर बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने सीवान रेफर कर दिया. दोनों पक्षों से जमीनी विवाद को लेकर मारपीट के मामले में थाना में आवेदन दिया है.

जिसमे एक पक्ष से बिन्दा देवी ने आवेदन देकर गांव के ही कृष्णा राय, रानी कुमारी, धर्मेन्द्र राय, सतेंद्र राय, अशोक राय, दीपक राय  को आरोपित करते हुए बताया है कि मेरे जमीन को जबरदस्ती कब्जा करने के नियत से लाठी,डंडा व लोहा के रॉड से हमला कर घायल कर दिया तथा बेढी में आग लगा दिया.जबकि दूसरे पक्ष से कृष्णा राय ने आवेदन देकर देवनाथ यादव,धुरेन्ध्र यादव,नागेन्द्र यादव,बिन्दा देवी को आरोपित करते हुए बताया है कि रजिस्ट्री के जमीन से कब्ज हटाने के लिए बोला गया तभी देवनाथ राय ने पिस्टल लेकर जान से मारने की धमकी देने लगे.जबकि अन्य लोग सोना का चैन व दो लोगों पर मोबाइल छिनने तथा धारदार हथियार से हमला कर घायल करने का आरोप लगया है. थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024