भगवानपुर हाट में फुटपाथ पर दुकान लगाने को लेकर हुई झड़प में दोनों पक्षों से प्राथमिकी दर्ज

एक पक्ष के एक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

परवेज अख्तर/सिवान: भगवानपुर हाट मुख्यालय के बाजार में शनिवार को संध्या समय फुटपाथ पर दुकान लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई. मारपीट की सूचना पर पुलिस पहुंच कर कुछ लोगों को उठा ले गई.इस घटना के बाद दोनों पक्षों से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. एक पक्ष के भगवानपुर निवासी मनोज मधुप उर्फ मनु के आवेदन पर लाल बहादुर साह, पिता जय श्री साह, सुनील साह, सुभम कुमार ग्राम रामपुर को आरोपी बनाया गया है. जबकि लालबहादुर साह के आवेदन पर मन्नु कुमार, मधु कुमार, लाल बाबू सिंह उर्फ लालू के सभी भगवानपुर हाट के निवासी है को आरोपी बनाया गया है. थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने एक पक्ष के लाल बहादुर साह को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया. झगड़ा फुटपाथ पर ठेले पर दुकान लगाने को लेकर हुई थी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026