दरौंदा में जमीनी विवाद में हुई मारपीट, आधा दर्जन लोग हुए घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के सिरसाव मठिया गांव में शिव मंदिर के समीप दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हो गई जिसमें दोनों तरफ से आधा दर्जन लोग घायल हो गए घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात्रि 09 बजे सिरसाव मठिया गांव निवासी शैलेश साह की पत्नी गुड़िया देवी वर्तन धोने के लिए नलका पर गई. इसी बीच उनके भसुर सुमन साह गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे.

ग्रामीणों के प्रयास से किसी तरह रात्रि के समय मारपीट नहीं हुई लेकिन बुधवार की सुबह में सुमन साह द्वारा घर से गुड़िया देवी को निकाला जा रहा था इसी बीच दोनों भाई के बीच तू तू मैं मैं के साथ मारपीट हो गई जिसमें दोनों तरफ से आधा दर्जन लोग घायल हो गए. मारपीट में गुड़िया देवी शैलेश साह,ममता देवी,मंजू देवी एवं गुड़िया देवी के पिता जी और भाई गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को ग्रामीणों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरौंदा में भर्ती कराया गया. जहां पर इलाज हुआ कुछ लोगों की स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने सिवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया. दोनों तरफ से थाने में आवेदन दे दिया गया है इधर थाने में आवेदन पाकर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026