बड़हरिया में  युवक की सड़क हादसे में मौत

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के सीवान-कोईनी मुख्यमार्ग के नरहरपुर गांव स्थित पूर्व मुखिया स्व दारोगा सिंह के पास टर्निंग पर एक युवक बाइक होने से असंतुलित होकर पड़ा. जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. बुधवार की सुबह छह बजे गोपालगंज जिला के मांझा थाना क्षेत्र के जगरनाथा गांव के दारोगा भगत का पुत्र अजय कुमार (35) अपनी बहन को बुलाने अपनी बाइक से जोगापुर (कैलगढ़) आ रहा था कि नरहरपुर में टर्निंग पर बाइक असंतुलित हो गयी. नतीजतन अजय कुमार सिर के बल गिर गया व घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. बताया जाता है कि आज अजय कुमार की मां का श्राद्ध था व वह अपनी बहन को जोगापुर (कैलगढ़) के तपलाल भगत के घर से बुलाकर अपनी मां के श्राद्धकर्म में ले जाने के लिए जोगपुर आ रहा था कि सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो गयी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026