Siwan News

पंचायती के दौरान हुई झड़प, आधा दर्जन घायल

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के जी. बी. नगर तरवारा थाना क्षेत्र के तरवारा गंडक नहर पुल के पास शुक्रवार को नट बस्ती में पंचायती दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि तरवारा गंडक नहर पुल के पास नट बस्ती में चुरा कर मुर्गी खाने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसको लेकर बुद्धिजीवियों द्वारा पंचायती हुई। इस दौरान जगदीश नट और टुनटुन नट के बीच जमकर मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष के जगदीश नट, धर्मेंद्र नट, संतोष नट, सुरेंद्र नट, राजन नट समेत आधा दर्जन घायल हो गए। ग्रामीणों की सहायता से गंभीर रूप से घायल जगदीश नट, धर्मेंद्र नट तथा संतोष नट को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं तीन लोगों का इलाज स्थानीय निजी चिकित्सालय में किया गया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष अकील अहमद ने बताया कि मारपीट की घटना हुई है। इसमें किसी पक्ष द्वारा थाने में आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024