Barharia Siwan News

सड़क दुर्घटना में बाइक चालक की मौत

परवेज अख्तर/सिवान : बड़हरिया-तरवारा मुख्य सड़क पर बड़हरिया थाना क्षेत्र के हरदोबारा गांव में शुक्रवार की सुबह साइड लेने के दौरान बाइक से गिरने से एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतक मीरगंज थाना क्षेत्र के सलेमपट्टी निवासी बाबू हसन का पुत्र नूर नवाज (25) बताया जाता है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिवान भेज दिया। बताया जाता है कि मीरगंज थाना क्षेत्र के सलेमपट्टी निवासी नूर नवाज अपनी रिश्तेदारी से घर लौट रहा था। हरदोबारा गांव में सामने से बोलेरो आते देख साइड लेने के के बाद ईटकरण से पीच सड़क पर चढ़ रहा था तभी उसकी बाइक सड़क के किनारे अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। वह बाइक के साथ कुछ दूर घसीटते चला गया। घटना देख ग्रामीण जब तक पहुंचते उसने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। घटनास्थल पर पुलिस पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन पहुंच गए। उसके जेब से मोबाइल से ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों को दी।

दो माह पहले हुई थी नूर नवाज की शादी

मीरगंज थाना क्षेत्र के सलेमपट्टी निवासी नूर नवाज की शादी दो माह पहले सिवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सरेयां गांव में शादी परवीन के साथ हुई थी। वह 5 मई को अपने ससुराल गया था। वहां वह शुक्रवार को बाइक से घर लौट रहा था।जैसे ही हरदोबारा गांव ईटकरण सड़क स्थित नहरपुल के पास पहुंचा बाइक तेज रफ्तार में होने के कारण गिर अनियंत्रित होकर गिर गया। उसके सिर में अधिक चोट होने के कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की आवाज सुनकर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच युवक को उठाने की कोशिश करते तब वह दम तोड़ चुका था। मृतक के जेब से मिले मोबाइल से फोन से उसके ससुराल एवं परिजन को दी। घटना की सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026