Siwan News

छेड़खानी मामले में पूछे जाने पर हुई मारपीट में आधा दर्जन घायल

परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के ​एमएचनगर थाना के अरंडा पंचायत के छोटका टड़िला में शुक्रवार की शाम छेड़खानी मामले में पूछने पर हुई दो पक्षो के बीच मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गये। घायलों में एक ही पक्ष के लोग शामिल हैं जिनमे कृष्णा कुमार यादव, प्रियंका कुमारी, शारदा देवी, अंकु कुमारी, रेणु कुमारी व मनोरमा कुमारी शामिल है। जिसमे कृष्णा यादव गंभीर रुप से घायल है। सभी घायलों का इलाज पीएचसी हसनपुरा में करवाया गया। घायलों का कहना है कि दूसरे पक्ष के राहुल कुमार द्वारा गुरुवार की शाम छेड़खानी करने पर सभी पीडित उसके परिजनों से शिकायत करने गये थे। तभी इसी दौरान राहुल के घर वाले आग बबुला हो गए। देखते ही देखते मंतोष यादव, रमेश्वर यादव, छोटू यादव, शिव शंकर, सूरज सहित करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों ने मिलकर लाठी, डंडा और फरसा आदि से मारपीट करने लगे। जिसमे कृष्णा यादव फरसा से बुरी तरह घायल हो गया जबकि अन्य सभी भी घायल हो गए। इस मामले में थानाध्यक्ष अतुल राज ने बताया कि आवेदन प्राप्त नही हुआ है आवेदन मिलते एफआईआर दर्ज कर कायवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026