Siwan News

गठित विशेष अदालत में पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन से जुड़े मामले की सुनवाई

राजीव रोशन हत्याकांड में डीएसपी ने दी गवाही

परवेज़ अख्तर/सिवान:- मंडल कारा में गठित विशेष अदालत में पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन से जुड़े दो सेशन मामलों की सुनवाई शुक्रवार को हुई। विशेष अदालत के विशेष सत्र न्यायाधीश वीके शुक्ला की अदालत में तेजाब कांड के चश्मदीद गवाह राजीव रोशन हत्याकांड के मामले में तत्कालीन डीएसपी विजय कुमार ने अपनी गवाही दर्ज कराई। विशेष लोक अभियोजक जयप्रकाश ¨सह एवं सहायक लोक अभियोजक रघुवर ¨सह की उपस्थिति में तत्कालीन डीएसपी विजय कुमार ने अपनी गवाही दर्ज कराया । गवाही के दौरान डीएसपी विजय कुमार ने प्राथमिकी का समर्थन करते हुए अनुसंधान के क्रम में आरोपित शहाबुद्दीन से पूछताछ की गई थी। जिसमें शहाबुद्दीन द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। डीएसपी ने एक अन्य अनुसंधान कर्ता मनोज कुमार के हस्ताक्षर का प्रदर्श में अंकित कराया। मुख्य परिक्षण में गवाह विजय कुमार ने केस डायरी का समर्थन किया। बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता अभय कुमार राजन ने उक्त गवाह से जीरह किया जो समाप्त हो गया। इसी अदालत में पूर्व एमएलसी एवम वर्तमान भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज ¨सह के भाई मृत्युंजय ¨सह की हत्या से जुड़े मामले में आरोप गठन की ¨बदु पर बहस हुआ। मामले में अभियोजन की ओर से बहस समाप्त किये जाने के पश्चात बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता अभय कुमार राजन ने आरोप के ¨बदु पर बहस किया। दोनों पक्षों को सुनने के पश्चात अदालत ने आरोप गठन पर आदेश हेतु 13 अप्रैल की तिथि निर्धारित कर दिया ।अदालत में अभियोजन की ओर से सहायक अपर लोक अभियोजक रामराज प्रसाद के अलावे बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता मोहम्मद मोबीन एवं अन्य उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026