Categories: छपरा

सारण में सड़क के किनारे झाड़ी से अज्ञात महिला का अर्द्धजली शव बरामद

छपरा: जिले के एकमा- सहाजितपुर सड़क पर लगुनी गांव स्थित उक्त सड़क के किनारे झाड़ी से पुलिस ने एक अज्ञात महिला का अर्द्धजली शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है. बताया जाता है कि महिला की कहीं अन्यत्र हत्या करने के बाद हत्यारों ने साक्ष्य को छुपाने के उद्देश्य से महिला के शव को देर रात्रि में लाकर लगुनी गांव स्थित एकमा- सहाजितपुर सड़क के किनारे झाड़ी में रखकर झाड़ी में आग लगाकर जला दिया गया है.

जिससे महिला का शव अर्द्ध रूप में जल गया है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह में टहलने व नित्य क्रिया के लिए बधार में गये लगुनी व आसपास के गांव के लोगों ने देखकर इस घटना की सूचना तत्काल एकमा पुलिस को दूरभाष पर दिया.

सूचना मिलने पर एकमा थानाध्यक्ष देव कुमार तिवारी ने तत्काल मौके पर पहुंचकर चालीस वर्षीय अज्ञात महिला के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस मामले का उद्दभेदन कर हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026