Categories: छपरा

छपरा: पेंशनधारियों के जीवन प्रमाणीकरण के लिए 22 जून तक विशेष अभियान

छपरा: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के पेंशनधारियों के जीवन प्रमाणीकरण/भौतिक सत्यापन के लिए आयोजित होने वाले विशेष अभियान की घोषणा कर दी गई है यह विशेष अभियान 2 जून से 22 जून तक चलाया जा रहा है मशरक बीडीओ मो आसिफ ने गुरुवार को बताया कि जीवन प्रमाणीकरण के लिए हर पंचायत में अलग-अलग तारीखों पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसमें वैसे जिनका जीवन प्रमाणीकरण नही हुआ है वैसे लाभुकों के लिए पंचायतवार/वार्ड वार रोस्टर तैयार कर कर्मियों जैसे आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका, विकास मित्र या अन्य सक्षम कर्मी की प्रतिनियुक्ति करते हुए लंबित कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश जारी कर दिया गया है।

इस अभियान के क्रम में उन्होंने पेंशनधारियों के सत्यापन को जल्द से जल्द पूरा करने की बात कहीं। जीवन प्रमाणीकरण के लिए 2 जून को चांद कुदरिया पंचायत के सामुदायिक भवन,3 जून को कर्ण कुदरिया पंचायत के मनरेगा भवन,4 जून को डुमरसन पंचायत के सामुदायिक भवन,6 जून को अरना पंचायत के सामुदायिक भवन, 7 जून को बंगरा पंचायत के पंचायत भवन,8 जून को कवलपुरा पंचायत के पंचायत सरकार भवन, 9 जून को बहरौली पंचायत के पंचायत भवन, 11 जून को जजौली पंचायत के पंचायत भवन,13 जून को खजुरी पंचायत के सामुदायिक भवन, 15 जून को नवादा पंचायत के सामुदायिक भवन, 16 जून को मदारपुर पंचायत के सामुदायिक भवन,17 जून को सोनौली पंचायत के सामुदायिक भवन,18 जून को सेमरी पंचायत के सामुदायिक भवन,20 जून को गंगौली पंचायत के पंचायत सरकार भवन,21 जून को मशरक पूर्वी के नगर पंचायत भवन,22 जून को मशरक पश्चिमी के नगर पंचायत भवन में कैम्प का आयोजन किया जाएगा।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026