Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज में राहत वितरण के लिए उठ रहे हाथ

परवेज अख्तर /गोपालगंज:-कोरोना महामारी को लेकर शहर से लेकर गांव तक आम से लेकर खास लोग परेशान है ऐसी स्थिति में बेसहारा लोगों के सहयोग के लिए हजारो हाथ उठ चुके है सभी ने बेसहारा लोगों के सहायता के कार्य को शुरू कर दिया है।गोपालगंज पुलिस प्रशासन की ओर से भी जरूरतमंदों के बीच आवश्यक समग्रियो का वितरण करवाया जा रहा है।एसपी मनोज तिवारी के द्वारा भी भोजन व अन्य सामानों का वितरण किया जा रहा है।सभी जनप्रितनिधि व समाजसेवी लोगों के अलावे तमाम संगठनो ने भी सहायता पंहुचना शुरू कर दिया है। आज पूरा विश्व संक्रमण से त्रस्त है। जिसको लेकर पूरे देश में लॉकडाउन का दूसरा चरण लागू किया गया है। जिसमें प्रतिदिन मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करने वाले लोगों में भुखमरी की स्थिति पैदा हो गई है।

जिसको लेकर जनप्रतिनिधि,समाजसेवी व अन्य संस्थाओं की तरफ से ऐसे जरूरतमंद परिवार की सहायता की जा रही है।वही कटेया थाना क्षेत्र के बहेरवा बाजार स्थित डीएसटी क्रिकेट क्लब के सदस्यों के द्वारा अमेया एवं महुअवा पंचायत के कई वार्डों में जरूरतमंद लोगों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया। साथ ही क्रिकेट क्लब के सदस्यों के द्वारा लोगों को कोरोना महामारी के खिलाफ जागरूक किया गया।

क्लब के सदस्यों ने आम लोगों से लॉकडाउन का पूर्णतः पालन करने एवं सामाजिक दूरी बनाकर घर पर ही रहने की अपील की। वही क्लब के सदस्यों द्वारा राहत सामग्री वितरण के समय सामाजिक दूरी का खास ख्याल रखा गया। वितरण के मौके पर राहुल तिवारी, जन्मेजय तिवारी, अतीश द्विवेदी,अनूप मिश्र,बबलू राम, विकास श्रीवास्तव,अंकुर त्रिपाठी, रतन रजक, ऋशु तिवारी, अरविंद कुशवाहा,दीपक मिश्र,आशुतोष गुप्त,प्रतीक राय,नीतीश ब्याहुत, प्रेम बैठा,सुनील बैठा व नीरू श्रीवास्तव मौजूद रहे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024