Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

हनुमत प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई कलश यात्रा, वातावरण हुआ भक्तिमय

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के सिसवन प्रखंड के निरखापुर नवका टोला तीन मुहानी पर बने संकट मोचन मंदिर परिसर में श्री हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर आचार्य जगतनारायण दास महाराज के सानिध्य में हाथी घोड़े, बैंड बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से चलकर साईंपुर, चटेया, जई छपरा, मटियार सरयू तट पर पहुंच जल भर कर पुन: यज्ञ स्थल पर पहुंची। कलश यात्रा के दौरान जय श्रीराम और जय हनुमान के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। गर्मी के मौसम को देखते हुए श्रद्धालुओं के लिए रास्ते में जगह-जगह शरबत, पानी, फल तथा मिठाई की व्यवस्था की गई थी। महाराज ने बताया कि यह यज्ञ 30 मई तक चलेगा। इसमें बनारस के प्रसिद्ध आचार्य रुद्रप्रताप द्विवेद्वी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ राम जानकी, हनुमान लाला सहित कई देवी-देवताओं के प्रतिमाओं का प्राण प्रतिष्ठा कराया जाएगा। यज्ञ में रामलीला के साथ प्रसिद्ध कथावाचक चंद्रभान द्विवेद्वी उर्फ केन बाबा द्वारा प्रवचन किया जाएगा। यज्ञकर्ताओं द्वारा मेले का भी आयोजन किया गया है, इसमें झूला मीना बाजार इत्यादि आदि आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024