Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ की तैयारी पूरी, कलश यात्रा आज

परवेज अख्तर/सिवान : 23 मई से 2 जून तक चलने वाली नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ की तैयारी पूरी कर ली गई है। गुरुवार की सुबह यज्ञ स्थल से कलश यात्रा के साथ यज्ञ शुरू होगी। यह महायज्ञ मलमलिया हनुमानगढ़ी मंदिर के महंथ अंकुर दासजी महाराज के नेतृत्व में जनता के सहयोग से बसंतपुर पुरानी बाजार स्थित मशान माई के स्थान पर आयोजित होगा। अंकुर दास महाराज ने बताया कि करीब 25 लाख रुपए की लागत से यह रुद्र महायज्ञ का आयोजन किया गया है। महायज्ञ में अयोध्या के आचार्य पंडित रमोद बाबा होंगे। वृंदावन के राघवेंद्र ठाकुर की रासलीला पार्टी महायज्ञ में अपनी प्रस्तुति देगी। कथावाचक बलिया के करपलिया बाबा उर्फ त्यागी बाबा कथावाचक पहुंच चुके हैं। सीताराम नाम संकीर्तन के लिए वृंदावन के पूज्य साध्वी स्तुति तथा अयोध्या के जयराम दास महाराज पधार चुके हैं। मनोरंजन के लिए यज्ञ स्थल पर बड़े-बड़े खेल तमाशा, मारुति सर्कस, मौत का कुआं, झूला, मीना बाजार की दुकानें सजाने में जुटे हुए हैं। इसमें काफी संख्या में साधु संत भी आमंत्रित किए गए हैं। उनकी स्वीकृति मिल चुकी है। आचार्यों, कलाकारों को ठहरने के लिए अलग समुचित व्यवस्था की गई है। इसका प्रचार-प्रसार भी दूर-दूर तक किया गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026