Siwan News

हैप्पी यादव को बनाया गया भारतीय यादव महासभा का राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष, बधाई देने वालों का तांता

परवेज़ अख्तर/सिवान:- सीवान के पूर्व सांसद श्री ओमप्रकाश यादव जी के पुत्र सह भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चन्द्रविजय प्रकाश उर्फ हैप्पी यादव को भारतीय यादव महासभा का राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष बनाया गया है। भारतीय यादव महासभा का राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष बनने पर हैप्पी यादव ने दायित्व एवं भरोसा जताने के लिए भारतीय यादव महासभा के माननीय केंद्रीय मंत्री सह राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राव इंद्रजीत सिंह यादव जी, संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माननीय श्री रमेश यादव जी, राष्ट्रीय महासचिव माननीय श्री रामदत्त यादव जी,दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सह भाजपा ओबीसी महामंत्री श्री भगवान यादव जी सहित पूरे संगठन नेतृत्वकर्ता और माननीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यगण आभार व्यक्त किया। आपने जिस उम्मीद और विश्वास के साथ मेरे पर भरोसा जताया है,उस विश्वास पर भारतीय यादव महासभा के माध्यम से पूरे भारत के युवा अहीर समाज को भारी से भारी संख्या मे जोड़कर समाज के मान प्रतिष्ठा के हक की लड़ाई लडूंगा। चन्द्रविजय प्रकाश उर्फ हैप्पी यादव नें खासकर बिहार प्रदेश के सभी युवा यादव समाज के भाईयों से अपील की है,आपका भारतीय यादव महासभा मे स्वागत व अभिनंदन करता हूँ। राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष की खबर मिलतें ही हैप्पी यादव को बधाई देने का तांता लग गया। जिसमें भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रभूनाथ यादव,महेश यादव,मुन्ना यादव,विकास यादव,प्रवीण यादव,छोटेलाल यादव,नरेंद्र यादव,ओमप्रकाश यादव,अजय यादव,धर्मेन्द्र यादव,नंदकिशोर यादव,संजय यादव इत्यादि शुभचिंतकों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई की सीवान जिले से कोई युवा यादव को भारतीय यादव महासभा का राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष के दायित्व मिला।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026