परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के बसंतपुर थानाक्षेत्र के शहरकोला में कलयुगी बेटे ने शराब के नशे में अपनी पत्नी, मां व सहोदर भाई के साथ बुधवार की रात मारपीट की. सूचना मिलते ही बसंतपुर थाने की पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. मामले में शहरकोला निवासी सनोज मिश्रा के बयान पर दर्ज कांड संख्या 402/19 में कहा गया है की बुधवार की रात मेरा सहोदर भाई सोनू मिश्रा शराब पीकर अपनी पत्नी के साथ गाली-गलौज व मारपीट करने लगा. मना करने गई मां का गर्दन पकड़ कर दबाने लगा. जिससे मां बेहोश होकर जमीन पर गिर गई. उसके बाद लोहे का रॉड व खुरपी लेकर हंगामा करते हुए बोला की घर मे किसी को जान से मार दूंगा. उसके बाद मुझे गाली देते हुए खोजने लगा. तब मैं डर से कमरे का दरवाजा बंद कर लिया. उसके बाद उसने दरवाजा पीटना शुरू किया तो मैं दरवाजा खोल कर बाहर आया. बाहर आने पर उसने मुझे पीटते हुए जमीन पर पटक दिया व गर्दन दबाने लगा. अगल-बगल के लोगों ने मुझे बचाया. पुलिस ने तत्काल कारवाई करते हुए सोनू मिश्रा को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…