Gopalganj News in Hindi

किसानों के बीच फसल कटाई दिवस का हुआ आयोजन

परवेज़ अख्तर/भोरे(गोपालगंज):- बुधवार को भोरे प्रखंड के धर्मपुरा गांव में कृषि उत्पादन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी पायोनियर की ओर से फसल कटाई दिवस का आयोजन किया गया. जिसमें किसानों द्वारा फसल कटाई कर फसल की उत्पादन क्षमता को दर्शाया गया. इस मौके पर पायोनियर कंपनी नए संकर धान की प्रजाति 27पी37 जिसमें के फसल कटाई सैकड़ों किसानों के समक्ष की गई. इस प्रजाति बीज से खेती किए किसान रामनरेश भगत ने एक कट्ठा में 105 किलो धान की उपज प्राप्त हुई. इस किसान संगोष्ठी को संबोधित करते हुए पायोनियर कंपनी के जिला प्रतिनिधि अंशुमन कुमार पांडेय ने किसानों को बताया कि किसानों के समृद्धि के लिए अपने बेहतरीन उत्पादों के साथ यह कंपनी हमेशा प्रयासरत रहती है. उन्होंने इस प्रजाति के धान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रजाति का धान उत्पादन में तो बेहतर है ही साथ ही इसका चावल उच्च कोटि का स्वाद वाला होता है. किसानों को संबोधित करते हुए भोरे प्रखंड के क्षेत्रीय प्रतिनिधि कुबेर कुमार एवं मिथिलेश कुमार ने किसानों को सही बीज का चुनाव कर अधिक उत्पादन प्राप्त करने का सुझाव दिया. इसमें धरमपुरा गांव के सैकड़ों किसानों की उपस्थित थे.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024