परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एम एच नगर थाना के शेखपुरा रौजा के निकट चिमनी मोड़ के समीप गुरुवार की रात्री बाइक सवार सशस्त्र अपराधियों ने बाइक चालक को गोली मार कर घायल कर दिया। घटना के बाद घायल युवक एक पास स्थित घर के पास आकर गिर गया। उसके बाद लोगों ने हो हल्ला किया। उसके बाद बादमाश फरार हो गये। घायल युवक रघुनाथपुर थाना के पंजवार निवासी क्यूम खान का 35 वर्षीय पुत्र एकराम खान उर्फ मुन्ना खान है। घटना के दिन मुन्ना अपने ससूराल एम एच नगर के सेमरी गागल खान के टोला आ रहा था।
तभी बादमाशों ने सूनसान जगह देखकर गोली मार कर घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि 28 मई को घायल युवक की साली की शादी है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर लोगों की मदद से घायल क इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। जहां इलाज चल रहा है। युवक को गोली कमर के उपर दाहिने हिस्से में गोली लगी है। इस मामले में एम एच नगर पुलिस का कहना है कि अभी तक घायल का फर्दबयान नहीं आया है। आवेदन प्राप्त होते की मामले की गंभिरता से जांच की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…