Categories: छपरा

छपरा में बंदरों के उत्पात से परेशान ग्रामीणों ने जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी से की शिकायत

छपरा: सदर प्रखण्ड के बिष्णुपुरा गाँव मे बंदरों एवं जंगली जानवरों के उत्पात से परेशान ग्रामीणों ने एक आवेदन देकर जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी से इस समस्या से निजात दिलाने की गुहार लगायी है । ग्रामीणों द्वारा दिए गए आवेदन मे कहा गया है कि पिछले कई वर्षो से जंगली जानवरों खासकर बंदरों एवं नीलगायों के आतंक से बिष्णुपुरा पंचायत के ग्रामीण परेशान है । ये जंगली बंदर रोजाना सैकरों की संख्या आते है एवं खेतों मे लगी फसल के साथ साथ आमजनों को भी नुकसान पहुँचाते है ।

इन जंगली बंदरों के कारण पंचायत के किसानों को प्रति वर्ष लाखों का नुकसान उठाना पड़ रहा है । पिछले कई वर्षो से बंदर आम की फसल एवं अन्य फसलों को नुकसान पहुँचाते आ रहे है साथ ही आमलोगों पर हमला कर घायल तक कर देते है । घर मे घुसकर महिलाओं पर हमला कर घर का खाना तक ले जाते है । ग्रामीणों ने लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी से फसल का मुआवजा दिलाने के साथ ही इस समस्या से निजात दिलाने की माँग की है । आवेदन देने वालों मे मुख्य रुप से निरज कुमार सिंह , सरपंच रामप्रवेश सिंह, मुखिया नागेन्द्र सिंह , राजेश सिंह , सुजीत कुमार , आनन्द प्रकाश , दीपक सिंह , शैलेन्द्र कुमार सिंह , परमेश्वर शर्मा शामिल है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026