परवेज अख्तर/सिवान: हसनपुरा थाना के पकड़ी में सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर थाने के प्रशिक्षु दरोगा राहुल कुमार सिंहा ने दल बल के साथ शराब धंधेबाजों के यहां छापेमारी की. छापेमारी के दौरान धंधेबाजों में हड़कंप मच गया. इसी दौरान पुलिस ने पकड़ी निवासी धर्मेंद्र महतो के घर से 15 लीटर देसी शराब बरामद किया. हालांकि पुलिस की भनक मिलते ही अंधेरा का फायदा उठाकर भाग गया.
इस दौरान थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि पकड़ी निवासी धर्मेंद महतो पिता मदन महतो द्वारा घर में शराब को छुपाकर खरीद-बिक्री किया जा रहा था. पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर थाना लायी. फरार धंधेबाज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छापेमारी किया जा रहा है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…