परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज शहर में बिजली कंपनी ने मंगलवार को डोर टू डोर डिस्कनेक्शन अभियान चलाया. डिस्कनेक्शन अभियान का नेतृत्व सहायक अभियंता सकील अहमद ने की. इस संबंध मे सहायक अभियंता ने बताया कि कार्यपालक अभियंता शिवम कुमार के निर्देश पर शहर में दो हजार से अधिक का बकाया रखने वाले का कनेक्शन काटा जा रहा है. महाराजगंज जेई नीरज कुमार के नेतृत्व में पुरानी बाजार, काजी बाजार, मोहन बाजार, पसनौली, नया बाजार, बैंक चौक, सिंहौता आदि मोहल्ला में 36 बकाएदारों का कनेक्शन काटा गया है. इन सभी पर करीब तीन लाख से अधिक का बिजली बिल बकाया है.
वहीं दारौदा सेक्शन के जेई ने सिरसाव व जलालपुर में सात बकाएदारों का कनेक्शन काटा है. सभी पर एक लाख 75 हजार से अधिक का बिल बकाया है. कार्यपालक अभियंता शिवम कुमार ने बताया कि बिल बकाया रखने वालों के खिलाफ महाराजगंज में अभियान चलाया जा रहा है. कनेक्शन कटने के बाद बिना बकाया बिल जमा किए व बिना आरसी रसीद कटाए बिजली जलाने पर एफआईआर दर्ज करायी जा रही है. उन्होंने समय पर बिजली बिल भुगतान करने की अपील की है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…