हसनपुरा: दहेज को ले 20 वर्षीय नवविवाहिता की गले में फंदा डालकर हत्या

पति, सास, ससुर सहित सात पर दर्ज करायी प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना क्षेत्र के अरंडा में दहेज लोभियों ने 20 वर्षीय नवविवाहिता की गले में फंदा डालकर हत्या कर दिया. मृतका गोपालगंज जिला के अमलोरी सरसर पुरैना निवासी स्व. अवधेश साह की 20 वर्षीय पुत्री कल्पना कुमारी है. करीब डेढ़ साल पूर्व अरंडा निवासी रामाशीष साह के पुत्र राजा कुमार गुप्ता के साथ कल्पना की शादी हुई थी. शादी के कुछ दिनों तक वह ठीक ठाक रहा. उसके बाद दहेज को लेकर उसे बार बार प्रताड़ित किया जाने लगा. दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति, सास, ससुर आदि ने मिलकर गले में फंदा डाल कर मौत के घाट उतार दिया. इस मामले में मृतका के भाई ऋतुराज गुप्ता ने कुल सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है.

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस अवर निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह दल बल के साथ घटना स्थल पहुंच कर मामले की जांच में जुट गए. शव का पंचनामा तैयार करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेज दिया.वहीं सूत्रों की माने तो मृतका के पति गुजरात में रहता है. रविवार की शाम दोनों पति पत्नी के बीच मोबाइल पर झगड़ा हुआ था. उसके बाद आवेश में आकर कल्पना देवी ने फंदे से लटक कर जान दे दिया. किसी काम से मृतका की सास जब कल्पना के कमरे में गयी तो देखा कि बहू फंदे से झूल रही है. उसके होश उड़ गये. उन्होंने इसकी सूचना ग्रामीणों को दिया. उसके बाद जंगल में आग की तरह यह बात फैल गयी. घटना की सूचना मृतका के मायके को दिया गया. जहां परिजन अरंडा पहुंच बेटी का शव देखकर रोने बिलखने लगे. पोस्टमार्टम बाद शव को घर पहुंचने पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. घटना के बाद सभी सदस्य घर छोड़कर फरार हैं.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024