परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना के अरंडा में बीती संध्या उत्पाद विभाग ने स्थानीय पुलिस के साथ शराब कारोबारियों के यहां छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने मात्र तीन लीटर देसी चुलाई शराब को बरामद किया. जबकि इसकी भनक पाकर सभी कारोबारी भागने में सफल रहे. जब तकरीबन आधा दर्जन पुलिस की गाड़ी अरंडा में प्रवेश किया तो शराब धंधेबाजों में हड़कंप मच गया. लोगों ने उम्मीद जतायी की पुलिस को शराब धंधेबाजों के यहां छापेमारी कर बड़े पैमाने पर शराब बरामद होगा. लेकिन पुलिस ने मात्र तीन लीटर ही शराब ही हाथ लगी. इस मामले में पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर कारोबारी महिला मंजू देवी पति श्रवण चौधरी को नामजद बनाया है. आपको बता दें कि थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में शराब का धंधा काफी जोरों पर चल रहा है. जिस पर पुलिस नकेल कसने में विफल है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…