हसनपुरा: प्रेम प्रसंग में 26 वर्षीय युवक ने गले में फंदा डाल किया आत्महत्या

घटना के बाद परिजनों में मचा कोहराम

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना के छोटका टड़िला गांव के समीप स्थित चिमनी भट्ठा के समीप मंगलवार की दो पहर एक 26 वर्षीय युवक ने गले में फंदा डाल कर शीशम के पेड़ से लटक कर आत्म हत्या कर ली है. उक्त चिमनी भट्ठा की ओर गये किसी ग्रामीण की नजर पेड़ से झूलता हुए शव पर पड़ी.जिसकी सूचना स्थानीय लोगों की दी.शव की सूचना मिलते ही यह खबर जंगल की आग की तरह फैल गयी. देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी.इधर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने लोगों के सहयोग ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाया. मृत युवक की पहचान नवादा गांव निवासी हरिलाल राम के 26 वर्षीय पुत्र अवधेश राम के रूप में की गई है.

युवक ने एक लाल रंग के गमछे से फंदा लगाकर आत्म हत्या कर उसी पेड़ पर अपना मोबाइल को रख दिया था. मृतक अभी अविवाहित था. इधर घटना को ले मृतक के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गयी. सभी दहाड़ मारकर रोने बिलखने लगे. इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह के चर्चाओं का बाजार गर्म है. जितनी लोग उतनी बातें कर रहे थे. कुछेक लोग इस घटना को प्रेम प्रसंग से जोड़ कर देख रहे है. परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम कराने से आपति जतायी. वहीं परिजन शव को लेकर घर चले गये. मृतक तीन भाई और दो बहनों में सबसे छोटा था.जहां दाह संस्कार करने के लिए परिजन तैयारी कर रहे थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026