रघुनाथपुर: गैस की गाड़ी के चपेट में आने से दो वर्षीय बच्ची की मौत, हंगामा

हादसा थाना क्षेत्र के बलुआ गांव की, मां हुईं घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के बलुआं गांव के समीप सड़क हादसे में एक दो वर्षीय बच्ची की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने वाहन का घेराव कर बवाल काटा. हालांकि गाड़ी का चालक भागने में सफल रहा. पुलिय ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सीवान भेज दिया. घटना मंगलवार की अहले सुबह नौ बजे की बतायी जाती है. घटना के मृत बच्ची बड़वा गांव के ही हीरा महतो की सबसे छोटी बेटी बताई जा रही है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सिसवन थाना क्षेत्र के कचनार गांव स्थित भारत गैस एजेंसी साईं कृपा गैस एजेंसी के होम डिलीवरी की पिकअप गाड़ी बडुआ गांव में गैस वितरण के लिए जा रही थी.

उसी समय हीरालाल महतो की पत्नी गुड़िया देवी और उसकी दो वर्षीय बच्ची रश्मी के साथ घर से बाहर निकल रही थी. जहां घर से बाहर निकलने के क्रम में रश्मी वाहन की चपेट में आ गई. जिससे उसकी मौत मौके पर हो गई. जबकि गुड़िया देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी. इधर घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने वाहन को घेर लिया. इस दौरान चालक भागने में सफल रहा. आक्रोशित ग्रामीण मुआवजे की मांग को लेकर गांव में ही हंगामा करने लगे. इधर घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही वे घटनास्थल पर पहुंचकर मामला तो शांत करायी. थानाध्यक्ष दयानंद ओझा ने बताया कि मृतक बच्ची की शव को पोस्टमार्टम के लिए पंचनामा बनाकर सीवान भेज दिया गया है. पीड़ित परिवार के आवदेन के बाद मामला दर्ज कर लिया जाएगा.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026